Pages

Friday, 14 December 2012

मेगा लोक अदालत का शुभारंभ कल जस्टिस लाहोटी करेंगे

भोपाल। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के तत्वावधान मे कल लगने वाली मेगा लोक अदालत का शुभारंभ प्राधिकरण के अध्यक्ष जस्टिस के.के. लाहोटी करेंगे। इस अवसर पर मेगा लोक अदालत के समन्वयक शिवचन्द्र पाण्डेय एवं जिला सत्र न्यायाधीश सुश्री सुषमा खोसला भी उपस्थित रहेगी। पक्षकारों में जागरूकता लाने के लिए नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया जाएगा।

Thursday, 22 November 2012

न्यायिक कार्य से अलग रहे वकील

गोपालगंज: मोतिहारी के अधिवक्ता नरेन्द्र देव को झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजे जाने की घटना के विरोध में जिला विधिज्ञ संघ के आह्वान पर वकील न्यायिक कार्य से अलग रहे। वकीलों के न्यायिक कार्य से अलग रहने के कारण न्यायालयों में कार्य नहीं हो सका और सैकड़ों की संख्या में दूर दराज के इलाकों से आये लोगों को बैरंग ही कोर्ट से वापस लौटना पड़ा।

वकील फंड में एक करोड़ सालाना देगी उड़ीसा सरकार

भुवनेश्वर: वकीलों द्वारा कल्याण फंड को लेकर चले लंबे आंदोलन के बाद आखिरकार सरकार ने वकील कल्याण फंड कानून 1987 में संशोधन करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के अनुमोदन उपरांत इसका रास्ता साफ हो गया है। प्रस्ताव के अनुसार राज्य सरकार अब से सालाना इस फंड के लिए एक करोड़ का अनुदान देगी।

प्रधान के खिलाफ धरने पर वकील

करनाल : जिला बार एसो. के प्रधान बलदेव राणा पर गबन का आरोप लगाते हुए वकीलों ने चौथे दिन सोमवार को भी सेक्टर 12 में धरना देकर रोष जताया। वकीलों ने प्रधान की गिरफ्तारी की मांग की है। उनका आरोप है कि मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस ढीली कार्रवाई कर रही है। वे अपनी मांग को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे।

2जी मामले में वकील-जज में तीखी बहस

नई दिल्ली/ 2जी मामले में चल रही मुकदमे की सुनवाई के दौरान मंगलवार को खराब दृश्य देखने को मिला, जब बचाव पक्ष के एक वकील ने अभियोजन पक्ष के एक गवाह से अप्रासंगिक सवाल नहीं पूछने की बात अदालत द्वारा कहे जाने पर विशेष न्यायाधीश पर डराने-धमकाने का आरोप लगाया।

Saturday, 17 November 2012

बार एसोसिएशन एडवोकेट दीपक शर्मा के पक्ष में

अमृतसर/ शादी की सारी तैयारियां होने के बाद लड़की पक्ष द्वारा एडवोकेट पर दहेज लाने का आरोप लगा शादी तोड़ने के मामले में बार एसोसिएशन एडवोकेट के पक्ष में उतर आई है। शनिवार को बार एसोसिएशन के कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में एडवोकेट दीपक शर्मा तथा अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप सैनी ने लड़की पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए।

Sunday, 11 November 2012

ऐजेन्सी संचालक को मंहगा पड़ा वकीलसाब का सिलण्डर चोरी करना

जोधपुर.इंडेन की वीर शिव गैस एजेंसी के एक हॉकर ने बुकिंग के बाद एजेंसी द्वारा डिलीवर किए गए सिलेंडर को बाजार में अधिक दाम में बेच दिया। जागरूक उपभोक्ता ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की तो उन्होंने गैस एजेंसी के  खिलाफ विभागीय प्रकरण और हॉकर के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।

Thursday, 8 November 2012

एडवोकेट शर्मा की हत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

जोधपुर/ एडवोकेट सुरेश शर्मा की हत्या का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट के पिछले वर्ष दिसंबर में नामजद अभियुक्तों को दोषमुक्त करने के फैसले के विरुद्ध सरकार ने अब सुप्रीम कोर्ट में भंवरसिंह आदि के विरुद्ध विशेष अनुमति याचिका पेश की है।

भरी अदालत में वकील से बदसलूकी के आरोपी को न्यायिक हिरासत

जोधपुर। पती पत्नी के बीच अदालत में चल रहे एक फौजदारी मुकदमे में पत्नी की तरफ से पैरवी करने वाले अधिवक्ता डॉ. राकेश सिन्हा को पहले तो अप्रार्थी आदतन अपराधी गणेशलाल ने घर पर जा कर धमकाया व घर पर तोडफ़ोड़ की।

Wednesday, 7 November 2012

काम बंद रखकर दी जसवंत सिंह को श्रृद्धांजलि

राजौरी : हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील जसवंत सिंह के निधन पर सोमवार को राजौरी कोर्ट के वकीलों ने अपना कामकाज ठप रख उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ साथ वकीलों ने कांस्टेबल शाहीद के मामले में प्रशासन से जल्द जांच करवाने की मांग की।

Monday, 5 November 2012

रामेन्द्र हत्याकांड के विरोध में हड़ताल शुरू

कानपुर। वकील रामेन्द्र नारायण मिश्रा की हत्या से नाराज कानपुर के वकीलों ने मंगलवार से हड़ताल शुरू कर दी है. उधर दूसरी ओर वकील की हत्या के मामले में वकील के भाई ने नजीराबाद पुलिस स्टेशन में आठ लोगों के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात लोगों सहित दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. नामजद लोगों में एक अखबार का फोटो पत्रकार और उनका फोटो पत्रकार पुत्र भी शामिल है.

Saturday, 3 November 2012

वकील को धमकी

फूलपुर (आजमगढ़): क्षेत्र के गंडी गांव के रहने वाले स्थानीय तहसील के वकील इमरान अहमद के मोबाइल पर फोन कर धमकी व गालियां दी जा रही हैं। इसे लेकर वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी से मिला और उन्हें प्रार्थना पत्र दिया।

कड़कड़डूमा कोर्ट के वकील हड़ताल पर रहे

दिल्ली : कड़कड़डूमा अदालत के गेट पर मेट्रो स्टेशन के निर्माण की मांग को लेकर यहां के वकील हड़ताल पर रहे। वकीलों ने प्रदर्शन कर मेट्रो विस्तार के काम को बंद करा दिया। उन्होंने एलान किया कि अदालत के गेट पर मेट्रो स्टेशन के निर्माण की विधिवत घोषणा न होने तक मेट्रो विस्तार के काम को चलने नहीं दिया जाएगा।

Friday, 2 November 2012

ट्रक की टक्कर से महेश की मौत

कोटा. अंटाघर चौराहे के पास मोड़ पर बारां की ओर से आ रहे एक ट्रक ने बाइक से जा रहे वकील को पीछे से टक्कर मार दी, इससे उनकी मौत हो गई। बाइक पर बैठा उनका ढाई साल का बेटा लक्ष्य बाल-बाल बच गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

एडवोकेट से नौकरी के नाम पर 5 लाख ठगे

जयपुर। ज्योति नगर थाने में एक एडवोकेट ने नौकरी के नाम पर 5 लाख रूपए ठगे जाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि बियावास विराटनगर हाल विधायक नगर पूर्व निवासी एडवोकेट जयराम रावत ने रिपोर्ट दर्ज करवाकर बताया है कि 15 सितंबर 2012 को राजस्थान विधानसभा के पास लालबत्ती की गाड़ी में उसे एक व्यक्ति

हत्या के विरोध में कानपुर में वकीलों की हड़ताल

कानपुर/ वकील रामेन्द्र नारायण मिश्रा की हत्या से नाराज कानपुर के वकीलों की हड़ताल आज भी जारी रही। हड़ताल के कारण अपने मुकदमे की सुनवाई करने दूर दूर से आये वादकारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर वकीलों ने मृत वकील के परिजनों को सरकार से मुआवजा देने की मांग की है।

अमेरिकी राष्ट्रप्रति की कुर्सी पर वकीलों का कब्जा

वाशिंगटन : बराक ओबामा अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति हैं और वे देश का 45वां राष्ट्रपति बनने के लिए फिर से मैदान में हैं लेकिन बहुत कम लोगों को यह बात मालूम होगी कि अमेरिका में अब तक हुए राष्ट्रपतियों में से 26 पेशे से वकील थे और इनमें ओबामा भी शामिल हैं।

Wednesday, 31 October 2012

एडवोकेट का पंजीयन निरस्त करने की मांग

सोनभद्र : अंशू हत्याकांड में शूटरों से अधिवक्ता जगजीवन सिंह पटेल की संलिप्तता का खुलासा होने के बाद भूचाल आ गया है। अंशू हत्या मामले के मुख्य साक्षी व उसके पिता अधिवक्ता ओमप्रकाश राय ने बार कौंसिल को पत्र भेजकर आरोपी वकील का पंजीयन निरस्त करने की मांग की है।

Monday, 29 October 2012

जज का सबसे नजदीकी मित्र होता है वकील: बासवाना

कैथल(राजकुमार अग्रवाल)/ फरीदाबाद के यूटीलिटी कोर्ट के न्यायाधीश और कैथल के पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश सेवानिवृत्त श्री आरएस बासवाना ने कहा कि जज का सबसे नजदीकी मित्र वकील होता है। वकीलों द्वारा तैयार किए गए केसों के आधार पर ही जज फैसले करते हैं।

वकील भी बन सकेंगे सूचना आयुक्त

जयपुर। राज्य सरकार ने सूचना आयुक्त (न्यायिक) के पद के लिए पात्रता में गलती सुधारते हुए वकीलों को काबिल मान लिया है। इसके लिए नए सिरे से जारी विज्ञापन जारी कर आवेदन की तारीख 19 नवम्बर तक खिसका दी है, लेकिन इस विज्ञापन में भी हाईकोर्ट के मौजूदा या पूर्व न्यायाधीश के बारे में चुप्पी से फिर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस पद के लिए पहले केवल सेवानिवृत जिला जजों को ही पात्र मानते हुए 31 अक्टूबर तक आवेदन मांगे गए थे।

Sunday, 28 October 2012

सरकारी वकील जिला न्यायाधीश की परीक्षा के लिए पात्र नहीं


मुंबई. बांबे हाईकोर्ट ने एक फैसले में साफ किया है कि सरकारी वकील जिला न्यायाधीश की परीक्षा के लिए पात्र नहीं है। हाईकोर्ट ने इस संबंध में बार काउंसिल ऑफ इंडिया व बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र एंड गोवा के नियमों को सही पाया है। 

Friday, 26 October 2012

पिण्डवाड़ा में डीएसपी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग

पिण्डवाड़ा। वकील मण्डल ने माउंट आबू पुलिस उप अधीक्षक कैलाशसिंह सांदू के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गुरूवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया और पुलिस प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी की। पिछले दिनों सरूपगंज में दुकान खाली करवाने को लेकर हुए विवाद में वहां पहुंचे वकील के साथ कथित रूप से डीएसपी ने अभद्र व्यवहार कर सरूपगंज थाने में बिना कारण बैठाए रखा था।

Wednesday, 24 October 2012

यतींद्र छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस

इलाहाबाद हाई कोर्ट में पदस्थ जस्टिस यतींद्र सिंह छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए और छठवें चीफ जस्टिस बने। सोमवार को राज्यपाल शेखर दत्त ने उन्हें रायपुर में शपथ दिलाई। 9 अक्टूबर 1952 को जन्मे जस्टिस सिंह का चयन बार कोटे से जज के रूप में हुआ है। उन्होंने ‘साइबर लॉ’ और ‘ए लायर्स वल्र्ड एंड चाइल्डहुड ड्रीम्स’ नाम से कानून पर दो किताबें लिखी हैं। साथ ही प्रतिभावान बच्चों को आर्थिक मदद के लिए मां की याद में ‘कृष्णा वीरेंद्र ट्रस्ट’ की भी स्थापना की है। 

Sunday, 21 October 2012

रणदीप बने वरिष्ठ उपप्रधान


कठुआ : नवगठित डिस्ट्रिक्ट यंग बार एसोसिएशन कठुआ के प्रधान एडवोकेट अतुल कुमार अंडोत्रा ने शनिवार को एसोसिएशन की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। रणदीप सिंह जसरोटिया को वरिष्ठ उपप्रधान, मिस रमित जसरोटिया को उपप्रधान,

हाईकोर्ट वकीलों का शिष्टमंडल पाकिस्तान रवाना

अमृतसर : पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के वकीलों का एक शिष्टमंडल शुक्रवार सुबह अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान रवाना हुआ। इस शिष्टमंडल में हाईकोर्ट के 40 वकील शामिल हैं। वकीलों का यह शिष्टमंडल पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील दलबीर सिंह फेरूमान के नेतृत्व में पाकिस्तान गया है।

Saturday, 20 October 2012

हाई कोर्ट के पास वकील को मारी गोली

लाहौर: लाहौर हाई कोर्ट परिसर के समीप आज अज्ञात हमलावरों ने अल्पसंख्यक शिया समुदाय से ताल्लुक रखने वाले एक वरिष्ठ वकील की गोली मार कर हत्या कर दी.

Thursday, 18 October 2012

अखिलेश सरकार के खिलाफ वकीलों का विरोध दिवस 19 को

उत्तर प्रदेश में वकीलों की हुई हत्या तथा अन्य घटनाओं के विरोध में राज्य के वकील आगामी 19 अक्टूबर को न्यायिक काम का बहिष्कार करेंगे। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के सदस्य हरिशंकर सिंह ने आज कहा कि 19 अक्टूबर को विरोध दिवस मनाया जाएगा तथा काम का बहिष्कार किया जाएगा।

अफजल अली की हत्या में मुख्य शूटर पर पांच हजार का ईनाम घोषित


मऊ : दीवानी कचहरी के अधिवक्ता अफजल अली की हत्या में मुख्य शूटर के रूप में प्रकाश में आए संजय यादव पर पांच हजार का ईनाम घोषित किया गया है। पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र कुमार ने बताया कि संजय के बारे में जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Wednesday, 17 October 2012

सुप्रीम कोर्ट के दो महत्वपूर्ण आदेश


हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने दो ऐसे महत्वपूर्ण आदेश दिए हैं जिनसे देश की न्यायिक व्यवस्था को न केवल मजबूती मिलेगी बल्कि कमजोरों को भी इंसाफ मिलने का यकीन होगा। एक आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि देश की कोई अदालत उस व्यक्ति को अग्रिम जमानत नहीं देगी जो जांच या ट्रायल के दौरान भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। एक अन्य आदेश के तहत सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी मजिस्ट्रेटों को आदेश दिया है कि ट्रायल आरंभ करने से पहले आरोपी को वकील मुहैय्या कराया जाए, अगर उसकी तरफ से कोई वकील नहीं है।

जबलपुर मैं वकील की गोली मारकर हत्या

जबलपुर। जबलपुर शहर के घमापुरा थानांतर्गत सतपुला मार्ग पर दिनदहाडे तीन व्यक्तियों ने एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह ने बताया कि अधिवक्ता मनोज यादव मंगलवार को अदालत से घर वापस लौट रहे थे, तभी शोभापुर मोहल्ले में पहले से खड़े बेनी यादव, चिंटू यादव तथा राकेश ने उन्हें रोक लिया और कहासुनी के बाद गोली मार दी।

Tuesday, 16 October 2012

मध्यप्रदेश में नए चीफ जस्टिस का शपथग्रहण समारोह

मध्यप्रदेश/ भोपाल/ राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने आज यहाँ राजभवन में आयोजित संक्षिप्त एवं गरिमामय आयोजन में न्यायमूर्ति श्री शरद अरविंद बोबड़े को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति के पद की शपथ ग्रहण करवाई। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव श्री आर. परशुराम ने किया। ज्ञातव्य है कि राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने विगत 5 अक्टूबर 2012 को श्री शरद अरविंद बोबड़े को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधिपति नियुक्त किया था।

सरकारी वकील पर पक्षपात का आरोप

शाजापुर/ दस्तावेजों की हेराफेरी कर जमीन खरीदी करने के मामले में फंसे भाजपा जिलाध्यक्ष को मिली अंतरिम जमानत के मामले में फरियादी ने सरकारी वकील पर आरोप लगाए हैं। मामले में फरियादी ब्रह्मानंद चौधरी ने बताया नियमानुसार सरकारी वकील को फरियादी के पक्ष का समर्थन करना चाहिए लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। यही वजह है कि आरोपियों द्वारा दायर की गई अंतरिम जमानत याचिका मंजूर हो गई।

Sunday, 14 October 2012

चोर हाईकोर्ट एडवोकेट के घर घुसे, बीअर पी, चोरी की, नौकर सोता रह गया


गुड़गांव/ सेक्टर-31 में बुधवार रात चोरों ने बड़े इत्मीनान से दिल्ली हाई कोर्ट के एक वकील का घर खंगाला। करीब सवा दो घंटे तक घर में बैठकर आराम से बियर पी और लाखों का सामान उड़ा लिया। चोरों की संख्या 5 बताई जा रही है। आरोपियों की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई। मकान में टॉप फ्लोर पर बने कमरों में सो रहे नौकरों को वारदात की भनक तक नहीं लगी।

वकील पर तान दी पिस्तौल


जालंधर। प्रापर्टी के कागजात चेक करने को लेकर हुए विवाद में बुधवार दोपहर करीब बारह बजे जिला बार एसोसिएशन के सीनियर उपप्रधान आरके मेहमी पर तहसील कांप्लेक्स के बाहर पिस्तौल तान दी गई। मेहमी के अनुसार आरोपी ने उनसे धक्कामुक्की भी की। उन्होंने घटना के करीब दो घंटे बाद पुलिस कमिश्नर गौरव यादव को लिखित शिकायत दी है। थाना नई बारादरी के एसएचओ विजय कुंवर पाल जांच कर रहे हैं।

Saturday, 13 October 2012

वकील के खिलाफ कार्रवाई पर रोक



जम्मू : पूर्व मंत्री अब्दुल गनी वकील की ओर से पीएचई मंत्री ताज मोहिउद्दीन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के पलटवार में सरकार के मानहानि के दावे में कार्रवाई पर रोक लग गई है।

दीपक कुमार चोपड़ा के घर से लाखों का माल साफ



 गुड़गांव/ शहर में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुशांत लोक में लाखों रुपये की चोरी की गई। वहीं, सेक्टर-56 एरिया के एक फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी की गई। सुशांत लोक के 1/2777 निवासी एडवोकेट दीपक कुमार चोपड़ा ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि वह कई दिनों से विदेश गए हुए थे। जब वह बुधवार की सुबह वापस आए तो देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है।

Wednesday, 10 October 2012

मुकदमा वापस न हुआ तो वकील करेंगे आंदोलन

कानपुर देहात: साथी वकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से अकबरपुर तहसील के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। मंगलवार को बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मिलकर मुकदमा वापस लेने की मांग की। साथ ही सुनवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

Tuesday, 9 October 2012

छत्तीसगढ़ में पात्रता परीक्षा से वकीलों की संख्या 90 प्रतिशत कम हुई

भिलाई/ वकीलों के लिए शुरू की गई पात्रता परीक्षा का असर स्पष्ट दिखाई पडऩे लगा है। जिले में वकालत के लिए पंजीयन कराने वाले वकीलों की संख्या पिछले चंद सालों में 100-125 से घटकर 10-15 ही रह गई है।

कचहरी सीरियल ब्लॉस्ट मामले में वकील हड़ताल पर

फैजाबाद. कचहरी सीरियल ब्लॉस्ट मुकदमे की वापसी को लेकर अधिवक्ता अब आर-पार की लड़ाई पर उतर आए हैं। सोमवार को दिन भर हंगामे जैसी स्थिति के बाद अपराह्न की गई सामान्य सदन की बैठक में शुक्रवार तक अनवरत हड़ताल की घोषणा की गई। फैजाबाद बार एसोसिएशन के तत्वावधान में आतंकवाद का पुतला फूंका गया और जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया। मुकदमे की वापसी संबंधी प्रक्रिया वापस लेने की मांग की गई है।

वकील के चेंबर में घुसकर जूनियर को पीट दिया

इंदौर। दुर्घटना का केस लड़ रहे वकील के चेंबर में घुसकर फरियादी पक्ष के तीन लोगों ने वकील के जूनियर को पीट दिया। वे लोग फाइल मांगने गए थे। इस दौरान विवाद हो गया। घटना के विरोध में वकीलों ने थाने का घेराव कर दिया। दूसरे पक्ष ने भी जूनियर के खिलाफ लिखित शिकायत की है।

Monday, 8 October 2012

दिल्ली हाईकोर्ट के एक वकील की पिटाई

नोएडा। सेक्टर-59 में कार सवार युवकों ने दिल्ली हाईकोर्ट के एक वकील की पिटाई कर दी। घटना सेक्टर-59 में कॉल सेंटर के सामने सड़क पर अवैध रूप से कब्जा रात भर चलने वाले रेस्तरां पर हुई। सेक्टर-41 में रहने वाले वकील सौरभ सेक्टर-59 में सड़क के किनारे कार खड़ी कर रेस्तरां से पराठे लेकर जा रहे थे।

UP मैं हुआ वकील बनना भी महंगा

मेरठ। अब वकील बनना भी महंगा हो गया है। बार काउंसिल आफ यूपी ने अपनी फीस में तीन हजार रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। जुलाई, 2012 में इलाहाबाद में हुई काउंसिल की बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया है। 30 सितंबर से इसे लागू कर दिया गया।

एडवोकेट का मोबाइल फोन इंटरसेप्ट

जयपुर। हाईकोर्ट ने बिना अनुमति के एडवोकेट का मोबाइल फोन इंटरसेप्ट करने पर प्रमुख सचिव, गृह व भारती हैक्साकॉम के सीईओ से जवाब तलब किया है। न्यायाधीश मोहम्मद रफीक ने यह अंतरिम आदेश एडवोकेट अजय जैन की याचिका पर दिए।

Saturday, 6 October 2012

अखिलेश सरकार के खिलाफ वकील लामबंद

देवरिया। सपा के विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र में वकीलों के लिए किए गए वायदों में किसी के भी पूरा नहीं होने के विरोध में शनिवार को देवरिया के वकीलों ने काम का बहिष्कार किया तथा कचहरी के गेट पर नारेबाजी की।

कोर्ट की अवमानना करने वाले वकील का रजिस्ट्रेशन ताउम्र के लिए निरस्त

बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश ने अपर जिला जज पीयूष वर्मा द्वारा दायर एक परिवाद पर कड़ा रूख अख्तियार करते हुए आरोपी अजय पाण्डेय एडवोकेट का वकालत करने का रजिस्ट्रेशन निलम्बित कर दिया तथा उनके जिला जजी परिसर पर प्रवेश पर रोक लगाने हेतु जिला जज को अधिकृत कर दिया है।

ईवनिंग कोर्ट: गाजियाबाद में हड़ताल

गाजियाबाद : इवनिंग कोर्ट संचालित करने के हाईकोर्ट के आदेश के विरोध में शुक्रवार को वकील हड़ताल पर रहे। जिसके कारण कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। आरुषि हेमराज हत्याकांड, निठारी कांड, स्मिता भादुड़ी मुठभेड़ कांड सहित ज्यादातर मामलों में कोर्ट ने अगली तारीख लगा दी।

बागपत मैं दूसरे दिन भी हड़ताल

बागपत : सांध्यकालीन अदालतों के विरोध में कचहरी में दूसरे दिन भी अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रही। अधिवक्ता कार्य से विरत रहे। इस दौरान वादकारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिंडौन सिटी मैं काम पर लौटे वकील

हिंडौन सिटी. गंगापुर सिटी के एडवोकेट रविशंकर शर्मा पर हुए हमले के विरोध में विगत 18 सितम्बर से हड़ताल पर चल रहे स्थानीय अदालत के वकील शुक्रवार को काम पर लौट आए।

Friday, 5 October 2012

8 अक्टूबर से उपखण्ड कार्यालय के सामने धरना

राजस्थान/टोडारायसिंह. अभिभाषक संघ टोडारायसिंह का चार माह से चले आ रहे शीतल आंदोलन को उग्र रुप देने के लिए गुरूवार को अभिभाषक संघ अध्यक्ष एडवोकेट एम.इस्लाम की अध्यक्षता में बार सभागार में सदस्यों की बैठक आहूत की गई। बैठक में अभिभाषक सदस्यों ने 8 अक्टूबर से उपखण्ड कार्यालय के सामने सामूहिक रुप से धरना देने व क्रमिक अनशन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया।

एडवोकेट रामजेठमलानी की रिवाल्वर चोरी

भाजपा सांसद राम जेठमलानी के गुड़गांव स्थित उनके फ्लैट से एक रिवाल्वर और हथियारों के एक लाइसेंस की चोरी हो गई। प्रख्यात वकील द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक कुछ अज्ञात लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग आठ स्थित रहेजा अटलांटिस स्थित उनके फ्लैट से रिवाल्वर और लाइसेंस की चोरी की जो उन्होंने आपातकाल के दौरान पाई थी।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...